Mata Bhajan
By
|
झुला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज,
राधा संग में झूलें कान्हा झूमें अब तो सारा बाग़,
झुला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज,
नैन भर के रस का प्याला देखे श्यामा को नदं लाला,
घन बरसे उमड़ उमड़ के देखों नृत्य करे बृज बाला,
छमछम करती ये पायलियाँ खोले मन के सारे राज,
झुला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज,
सावन की आई बहार, टप टप बरसे रे फुंहार,
कोयल कूक उठी है, कूहू गाये पपीहा रे मल्हार,
गाये राधा कृष्ण संग संग में, गूँजें बंसी की आवाज,
झुला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज,